दरभंगा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया मतदान

WhatsApp Channel Join Now
दरभंगा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया मतदान


पटना, 23 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के स्नातक क्षेत्र चुनाव के अंतर्गत दरभंगा के बूथ संख्या 31 पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनभागीदारी में निहित है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करते हुए विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765309 Articles

Share this story