भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एएसआई मौत प्रकरण के लिए लालू राबड़ी के शासनकाल का पाप को बताया कारण

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एएसआई मौत प्रकरण के लिए लालू राबड़ी के शासनकाल का पाप को बताया कारण


अररियाए13 मार्च(हि.स.)।

जिले के फुलकाहा थाना में पदस्थापित एएसआई राजीव रंजन मल्ल की गिरफ्तार अपराधी को छुड़ाने के क्रम में धक्कामुक्की से हुए मौत मामले में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को फारबिसगंज में अपनी राय रखी।

फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के निवास पर स्थित जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कानून अपना काम कर रही है। दोषी को गिरफ्तार कर सजा दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर 2005 से पहले लालू राबड़ी का शासन था। जिस तरह से पूरे बिहार के अंदर अपराधियों और आपराधिक संस्कार बनाने का काम लालू राबड़ी की सरकार ने किया था। आज 20 वर्षों से इस पाप को ढोने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लाल के समय का पैदा किया हुआ अपराधी और आपराधिक संस्कार बिहार में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि एक अपराधी जब मरता है या जेल जाता है तो सौ नए अपराधी को जन्म देता है। उन्होंने सरकारी काम करते हुए वीरगति को प्राप्त एएसआई राजीव रंजन मल्ल को सरकार और पुलिस के द्वारा निर्धारित नियमानुसार मुआवजा और कार्रवाई करने की बात कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव,मुख्य पार्षद वीणा देवी,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,भाजपा नेता मनोज झा,जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह,जोगबनी मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव,अंजनी सिंह,प्रेम केशरी,आदर्श गोयल,नम्रता सिंह,प्रियंका सिंह समेत सभी मंडल और बूथ अध्यक्ष मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story