बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने नालंदा भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 31 मार्च (हि.स.)। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नालंदा के मघड़ा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है।

उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसने हम सभी को मर्माहत कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भगदड़ की हृदयविदारक घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन तत्परता से घायलों की सहायता में जुटा है।

संजय सरावगी ने आगे कहा कि सरकार इस घटना को लेकर संवेदनशील है। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री सम्राट चौधरी खुद नजर बनाये हुए हैं। इनके निर्देश पर वरिष्ठ अधिकारियों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से चार- चार लाख रुपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये (कुल छह लाख रूपये) अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश भी दिया है।

भाजपा प्रदेश ने भरोसा जताते हुए कहा कि इस घटना के लिए जो भी दोषी होंगे, उन्हें सरकार नहीं बख्शेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story