नितिन नवीन ने पटना में कार्यकर्ताओं के संग मनाई होली

WhatsApp Channel Join Now
नितिन नवीन ने पटना में कार्यकर्ताओं के संग मनाई होली


नितिन नवीन ने पटना में कार्यकर्ताओं के संग मनाई होली


नितिन नवीन ने पटना में कार्यकर्ताओं के संग मनाई होली


पटना, 03 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज पटना में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाया। इस क्रम में उन्होंने देशवासियों और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

समारोह में जमकर अबीर और गुलाल उड़े। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सभी भेदभाव भुलाकर रंग, उमंग और उत्साह के बीच होली का पावन पर्व मनाया।

उन्होंने कहा कि होली का त्योहार हमारे सामाजिक जीवन की सांस्कृतिक धरोहर है और रंगों की तरह विविधता में एकता हमारी पहचान है। यह केवल एक सामान्य होली उत्सव नहीं बल्कि सदियों पुरानी विरासत का जीवंत दस्तावेज है।

उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, आज होली है और आज भाषण नहीं, गाने सुनने का दिन है। जैसे ही ‘पटना में राम खेले होली’ गाना बजा, नितिन नवीन खुद को रोक नहीं पाए और तालियां बजाते हुए फूलों की वर्षा करने लगे।

इस समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। पूरा समारोह स्थल परंपरा और उत्साह के संगम में डूबा रहा। इस समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया। कार्यकर्ताओं ने भी जमकर होली गाकर खुशियां मनाईं।

इस मौके पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, संजय मयूख, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, संजय गुप्ता सहित कई नेता प्रदेश भाजपा और महानगर भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story