भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न


सुपौल, 24 मई (हि.स.)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का द्वितीय सत्र आर के पैलेस में रविवार को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा ने कहा कि हर कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री का संदेश 47 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है इस ओर काम करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को अगर सफल करना है तो आप तमाम कार्यकर्ताओं को अभी से जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक काम करना संगठन और सरकार के हित में आवश्यक है ।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के जनकल्याणकारी योजनाएं एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं को जनता तक पहुंचाना और जनता को लाभ दिलाना हमारा प्रथम लक्ष्य होना चाहिए ।हरेक कार्यकर्ता का यह दायित्व होना चाहिए केंद्र एवं राज्य प्रायोजित योजना का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं। अगर नहीं मिल रहा है तो इसके लिए दोषी कौन है सरकार के पदाधिकारी एवं सरकार तक बात पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानव बात एवं अंतोदय पर विस्तार से चर्चा करते हुए पंडित दीनदयाल को महा मानव बताते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित बलिदानी बताया उन्होंने कहा कि उनके मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को सर्वांगीण विकास एवं मजबूती की ओर ले जा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में शासन आने के बाद देश में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुजीत कुमार पासवान ने कहा कि केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद देश में 370 धारा की समाप्ति राम मंदिर का निर्माण देश का सर्वांगीण विकास एवं महिलाओं को संसद में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया। जिसे विपक्ष द्वारा विफल करते हुए महिलाओं के को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की संगठन और सरकार में सेतु का कार्य करना है और एक स्वच्छ वातावरण बनाकर सरकार के विकास कार्य को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने किया ।कार्यक्रम को भाजपा के नेता एवं पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार ,जिला संगठन प्रभारी मनोरंजन झा ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर डॉ विजय शंकर चौधरी, रामकुमार राय, दिलीप कुमार सिंह ,मुन्ना सिंह, निर्मल कुमार निराला, कुणाल ठाकुर राजेश्वर विश्वास, पूर्व प्रदेश मंत्री सरोज झा ,सुरेंद्र नारायण पाठक ,रणधीर ठाकुर, मनोज पाठक ,पवन कुमार अग्रवाल, रंजू झा मोहम्मद जहीर , श्याम पोद्दार ,महेश देव ,जयंत मिश्रा, प्रकाश झा ,जगदीश यादव ,विमल यादव विनीता देवी, अर्चना मेहता, विमलेन्दु ठाकुर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story