‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की बैठक


दरभंगा, 02 नवंबर (हि.स.)। आगामी 5 नवंबर को दरभंगा में आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की सफलता को लेकर सोमवार को अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के दसौत गांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया ने की, जबकि संचालन माधव झा आजाद ने किया।

बैठक में भाजपा दरभंगा पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान एवं जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ने पदयात्रा के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा देश में भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा जनता तक सही तथ्यों को पहुंचाने के उद्देश्य से पदयात्रा आयोजित की जा रही है।

वहीं, जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर पदयात्रा में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने विभिन्न मंडलों से शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या और तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story