प्रधानमंत्री के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा उपलब्धि प्रदर्शनी का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री के सफल 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा उपलब्धि प्रदर्शनी का आयोजन


सहरसा, 19 जून (हि.स.)। शहर के तिवारी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को उपलब्धि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी में मोदी सरकार के 12 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को चित्रों और प्रदर्श सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया एवं किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई।

प्रदर्शनी को नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन और सराहना मिली।

पार्टी के जिला महामंत्री भैरवानंद झा, जिला उपाध्यक्ष मिहिर झा, जिला मंत्री कुमार गौरव,जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिन्हा, सह मीडिया प्रभारी कुमार अमर ज्योति, जिला प्रवक्ता अभिनंदन कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगमनी देवी, नगर पश्चिमी अध्यक्ष आशीष गुप्ता, अखिलेश पांडे, अरुण निराला, प्रभाष झा सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story