विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की त्रासदी को भाजपा नेताओं ने किया याद

WhatsApp Channel Join Now
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की त्रासदी को भाजपा नेताओं ने किया याद


अररिया 14 अगस्त(हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की त्रासदी को याद किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। इस अवसर पर देश के विभाजन के दौरान हुई त्रासदी, विस्थापन, हिंसा और आम नागरिकों की पीड़ा को स्मरण करते हुए उन सभी पीड़ित परिवारों के प्रति श्रद्धांजलि एवं संवेदना व्यक्त की गई, जिन्होंने विभाजन की विभीषिका में अपना घर, परिवार, संपत्ति और अपनों को खोया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल इतिहास को याद करने का दिन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इतिहास की सच्चाई से परिचित कराने का अवसर है। वर्ष 1947 में देश के विभाजन के समय लाखों लोगों को अपने घर-बार छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। असंख्य परिवारों ने अपनों को खोया और भारी पीड़ा एवं कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने कहा कि इतिहास के इन कड़वे अध्यायों को याद रखना आवश्यक है, ताकि समाज में आपसी भाईचारा, एकता और राष्ट्र की अखंडता और अधिक मजबूत हो।

नरपतगंज विधायक देवयंती यादव ने भी विभाजन के समय आम लोगों को हुई कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान लोगों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा, परिवार बिछड़ गए और बड़ी संख्या में लोगों को हिंसा एवं असुरक्षा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को इन ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी होना जरूरी है, ताकि देश की एकता और अखंडता के महत्व को समझा जा सके।

कार्यक्रम में फारबिसगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, सिकटी विधायक प्रतिनिधि जोशी मंडल,भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य जयरानी देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष उमेश मेहता, प्रताप नारायण मंडल, सुधीर कुमार भगत, किरण कुमारी, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, जिला मंत्री कनकलता झा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, अति पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, अररिया विधानसभा प्रभारी रजत सिंह, अररिया विधानसभा संयोजक विकाश भगत, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, फारबिसगंज नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार पासवान, मृत्युंजय कुमार झा, आईटी जिला संयोजक संतोष कुमार झा, पूर्व आईटी जिला संयोजक सुजीत कुमार, पूर्व मुखिया मनोज सिंह, दुलाल कुमार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story