जन सहयोग की देंन होगी वारसलीगंज चीनी मि

WhatsApp Channel Join Now
जन सहयोग की देंन होगी वारसलीगंज चीनी मि


जन सहयोग की देंन होगी वारसलीगंज चीनी मि


नवादा, 05 अप्रैल (हि.स.)।नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा है कि नवादा जिले वारसलीगंज प्रखंड के मकनपुर गांव में चीनी मिल की स्थापना जन सहयोग की ही दिन मानी जाएगी । वे रविवार को भूमि निरीक्षण के दौरान आयोजित स्वागत सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय ही केंद्रीय गृह मंत्री तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह को बताया गया था कि बिहार के किसान काफी उपेक्षित रहे हैं। यहां सहकारिता व्यवस्था को ठीक करने के साथ ही चीनी मिल की स्थापना बहुत जरूरी है। ताकि किसानों की खुशहाली आ सके।

सांसद ठाकुर ने कहा कि मेरे सलाह पर ही केंद्रीय गृह मंत्री ने बिहार में कई चीनी मिल की घोषणा की। जिसमें सबसे पहले जमीन नवादा के वारसलीगंज चीनी मिल को ही मिली है।उन्होंने कहा कि एक तरह से माना जाए तो चीनी मिल की स्थापना जनमानस के सहयोग की देन है ।

उन्होंने कहा कि चीनी मिल की स्थापना से नवादा के साथ-साथ इर्द-गिर्द के जिले के किसानों में भी समृद्धि आएगी उन्होंने कहा कि इस चीनी मिल में ऐसी व्यवस्था होगी कि एक छोटा किसान का कम मात्रा में लाये गए ईख भी खरीदे जाएंगे।

नवादा जिले के साथही आसपास के जिले के किसानों की भी खुशहाली काफी बढ़ जाएगी। इस अवसर पर ढोल बाजे के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद चुन्नू, मुकेश दिनकर आदि में सांसद का स्वागत किया।

मंच पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल मेहताज़ पूर्व विधायक आरुणा देवी के पति अखिलेश सिंह, रजौली के विधायक विमल राजवंशी ,अजय कुमार रविकांत ,मकनपुर के पूर्व मुखिया पति सूर्यमणि कुमार उर्फ मुकेश आदि उपस्थित होकर सांसद के प्रयासों की सराहना की। सांसद ने बताया कि नवादा में दो दर्जन से भी अधिक इलाके में सरकारी जमीन उपलब्ध है। जहां और भी कल कारखाने खुलवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस चीनी मिल का शिलान्यास देश के गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे ।उन्होंने चीनी मिल के जमीन के आसपास अवैध बालू खनन की भी चर्चा करते हुए इसे रोकने के भी ग्रामीणों से अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story