वार्ड वासियों के साथ सदन विधायक विजय खेमका ने सुनी पीएम के मन की बात

वार्ड वासियों के साथ सदन विधायक विजय खेमका ने सुनी पीएम के मन की बात
WhatsApp Channel Join Now
वार्ड वासियों के साथ सदन विधायक विजय खेमका ने सुनी पीएम के मन की बात


पूर्णिया 31 दिसम्बर (हि.स.)। शहर के विवेकानंद कॉलोनी में भाजपा नगर मध्य मंडल द्वारा रविवार को आयोजित पीएम के मन की बात को रेडियों पर सदर विधायक विजय खेमका ने वार्ड वासी के साथ सुना।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन के आवास परिसर में भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक मन की बात के सहभागी बने। इस अवसर पर विधायक ने कहा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से विभिन्न राज्यों की विशेषताओं से देश की जनता को अवगत कराते है। विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विशेष व्यक्तित्व को प्रोत्साहित करते है। देश के विकास में निस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले लोगों से संवाद कर उन्हें उत्साहित करते है।

खेमका ने कहा मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी देश की जनता की मन की बात करते है। आज देश की जनता मोदी जी के मुरीद है। हर कोई को मोदी की गारंटी पर विश्वास है । अब महीने के अंत में रेडियों पर प्रसारित होने वाले मन की बात सुनने का जनता बेसब्री से इंतजार करती है। प्रधानमंत्री जी की मन की बात देश में लोकप्रिय हो गया है। हर जगह चौक चौराहे एवं घरों में रेडियों, टीवी पर पीएम के मन की बात लोग जरुर सुनते है ।

मन की बात कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश चौरसिया, संजय मोहन प्रभाकर ,तेजस्वी यादव, मनोज सिंह, मीनाक्षी सिन्हा, करूना झा ,उषा दास ,अनंत भारती, करूना देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/नंदकिशोर/गोविन्द

Share this story