पीएम के मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
पीएम के मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा की बैठक


भागलपुर, 24 मई (हि.स.)। बिहपुर विस भाजपा की अहम बैठक रविवार को एनडीए कार्यालय बिहपुर में हुई। बैठक को सूबे के पथ निर्माण मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक ईं.शैलेंद्र ने भी वर्चुअल संबोधित किया। जिसमें 31 को होने वाले पीएम के मन की बात कार्यक्रम को आमजनों के साथ हर बूथ पर सुनने को कहा गया।

कल 26 मई को केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं। पूरे देश में पांच से 21 जून तक विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष थीम पर कार्यक्रम होगा। जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह विस संयोजक दिनेश यादव, जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी ओर जिला मंत्री रूपेश रूप की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता नारायणपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा नागर ने किया।

सभी मंडलों में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्थानीय योग अभ्यास समूहों के सहयोग से मनाया जाएगा। बैठक में दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, बाल्मिकी मंडल, दिलीप सिंह, रंजीत गुप्ता, अरूण चौधरी, सिंटू मोदी, अजय उर्फ माटो समेत सभी छह मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story