पूर्व मंत्री व विधायक डॉ आलोक रंजन के आवास पर भाजपा की बैठक आयोजित



पूर्व मंत्री व विधायक डॉ आलोक रंजन के आवास पर भाजपा की बैठक आयोजित


पूर्व मंत्री व विधायक डॉ आलोक रंजन के आवास पर भाजपा की बैठक आयोजित


सहरसा,19 मार्च (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी सहरसा जिला की बैठक रविवार को पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री कृष्ण झा ने किया।

बैठक में सिंह ने जिले में चल रही बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा की और कहा कि सभी मंडलों में यह अभियान तेज गति से चल रही है। बहुत जल्द सभी बूथों पर भाजपा बूथ समिति पूरा कर लेगी एवं पांच करणीय कार्य जिसमें बूथ समिति का सत्यापन पन्ना प्रमुख का गठन प्रधानमंत्री के मन की बात का बूथ प्रभारी सरल एप्प को डाउनलोड करना 7820078200 पर मिस्ड कॉल करना शामिल है। साथ ही 31 मार्च को विधान पार्षद शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव के लिए प्रदेश द्वारा विधायक डॉ आलोक रंजन को सहरसा जिला चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा भागलपुर निवासी रंजन कुमार सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। जिसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों को सक्रिय रूप से चुनाव की तैयारी में लग जाने की जिम्मेदारी दी गई है।भाजपा विधायक डॉ आलोक रंजन ने बैठक को संबोधित कर कहा कि विधान सभा सत्र की व्यस्तता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य विनीत कुमार सिंह बिडडू को जिले का सह चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया है। जिससे चुनाव में पूर्ण सक्रियता से सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को लगाया जा सके।इनके नेतृत्व में पूरे जिले में मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में जिला महामंत्री दिनेश याद, जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह,बिनय कुमार झा, जिला मंत्री सिद्धार्थ सिंह सिदधु, पंकज पाठक विजय कुमार गुप्ता बिमला पासवान जय प्रकाश दास सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story