माह के प्रत्येक 15 तारीख को होगी भाजपा मंडल स्तरीय बैठक,जिला स्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय

WhatsApp Channel Join Now
माह के प्रत्येक 15 तारीख को होगी भाजपा मंडल स्तरीय बैठक,जिला स्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय


सुपौल, 15 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा के जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सांगठनिक मजबूती के लिए प्रत्येक माह के 15 तारीख को प्रत्येक मंडल में मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करेंगी। जिसमें मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं मोर्चा के पदाधिकारी एवं उसे प्रखंड के प्रभारी मौजूद रहेंगे तथा सांगठनिक मजबूती पर काम करेंगे ।

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए लोगों को संगठन में जोड़ने का काम करेंगे ।पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि संगठन को विस्तार एवं मजबूती पर निरंतर काम करते रहना है साथ ही केंद्र और बिहार सरकार के द्वारा किए गए कार्य को अनवरत जनता के बीच बताना चाहिए ।उन्होंने कहा कि संगठन के बदौलत ही हम आज विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं ।

कार्यक्रम को जिला संगठन प्रभारी अनुरंजन झा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सरोज कुमार झा, जिला महामंत्री कुणाल ठाकुर, केशव प्रसाद गुड्डू, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक ,रणधीर ठाकुर, पवन अग्रवाल मनोज पाठक, जगदीश यादव, विष्णु देव पंडित ,अर्चना मेहता, रूबी जायसवाल ,विनीता देवी, मोहम्मद जहीर ,अशोक शर्मा, विमलेन्दु ठाकुर ने संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story