दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान : गोपाल जी ठाकुर

WhatsApp Channel Join Now
दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान : गोपाल जी ठाकुर


दरभंगा, 25 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर शुक्रवार को बलभद्रपुर, लहेरियासराय स्थित दरभंगा संसदीय कार्यालय में भाजपा पश्चिमी जिला इकाई की ओर से जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला वरीय उपाध्यक्ष अभयानंद ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक ने किया।

समारोह का उद्घाटन स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर एवं बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुशल राजनेता के साथ चिंतक और पत्रकार भी थे। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं कल्याण पहुंचाने के लिए उनके विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास पर केंद्रित था। उन्होंने एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

समारोह में श्रवण महतो, विकास चौधरी, मुकेश महासेठ, सपना भारती, प्रेम मिश्र, रिंकू, राहुल पासवान, ध्रुव मंडल, संतोष सिंह, अशोक महतो, आयुष राज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story