धेरूख गांव में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
धेरूख गांव में भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन


दरभंगा , 06 अक्टूबर (हि.स.) संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी के धेरूख में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सर्वेश कुमार तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू समर्थित प्रत्याशी डॉ. घनश्याम राय की जीत सुनिश्चित करने को लेकर संगठन की रणनीति और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में लाल कान्त झा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story