भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक में बनी रूपरेखा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक में बनी रूपरेखा


अररिया 02 अप्रैल(हि.स.)।अररिया भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को आगामी 6 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर बैठक हुई।जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा स्थापना दिवस को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सिंह उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मनोज सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व, प्रेरणा और संकल्प का प्रतीक है। यह अवसर हमें पार्टी के सिद्धांतों, विचारों एवं संघर्षों को स्मरण करते हुए उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी का अहसास कराता है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 6 अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक, डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती तक लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में बूथ स्तर तक ध्वजारोहण, महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि, स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क अभियान, संगोष्ठी एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि इस पूरे पखवाड़े को सेवा, समर्पण एवं सामाजिक समरसता के रूप में मनाया जा सके।साथ ही इन सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं की टोलियां गठित की गई। प्रत्येक टोली को अपने-अपने क्षेत्र में बैठक कर योजनाओं को अंतिम रूप देने तथा कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्या जयरानी यादव,पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा के पूर्णिया जिला प्रभारी संजीव पासवान, जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, जिला महामंत्री राजेंद्र यादव,आलोक साहा, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, जिला महिला महामंत्री ज्योति भगत, विधानसभा संयोजक विकास कुमार, कार्यालय मंत्री नीरज कुमार, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, पटेगना मंडल अध्यक्ष कुमोद झा, संजीव कुमार पासवान, हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story