सारण में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
सारण में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न


सारण में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न


सारण, 30 मई (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में फोरलेन स्थित प्रधान कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।

इसका विधिवत उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, छपरा विधायक छोटी कुमारी और पूर्व विधायक डॉ. सी.एन. गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 से 21 जून 2026 तक चलने वाले 12 साल बेमिसाल जनसंपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि संतोष रंजन राय ने बताया कि 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम पर आधारित इस 17 दिवसीय अभियान का उद्देश्य सरकार का रिपोर्ट कार्ड हर नागरिक तक पहुंचाना है। विधायक विनय कुमार सिंह और छोटी कुमारी ने कहा कि अभियान के तहत पौधारोपण, स्वच्छता, और जनकल्याण शिविर आयोजित कर आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के पंजीकरण पर फोकस किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से सरकारी उपलब्धियों को जनता तक ले जाने का आह्वान किया। इस दौरान निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र शाह, शांतनु कुमार, प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू और अर्धेंदु शेखर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन महामंत्री विवेक कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रमेश प्रसाद ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story