भाजपा जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य ने मंत्री विजय मंडल से पीएम के मधुबनी सभा को लेकर की मंत्रणा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य ने मंत्री विजय मंडल से पीएम के मधुबनी सभा को लेकर की मंत्रणा


अररिया 16 अप्रैल(हि.स.)।

अररिया भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा और सिकटी विधानसभा के कार्यक्रम प्रभारी राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्णिया के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल से बुधवार को कुर्साकांटा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी ने मंत्री विजय कुमार मंडल से मधुबनी में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आयोजित सभा में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी को लेकर विचार विमर्श किया।विधानसभा सहित जिला से मधुबनी में पीएम की सभा में भागीदारी करने वालों के लिए आवागमन और अन्य मसलों पर घंटों चर्चा की गई।मधुबनी में आयोजित सभा में अररिया जिला से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मिलित होने का दावा किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story