भाजपा का जी रामजी पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
अररिया, 13 जनवरी(हि.स.)।
अररिया भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को भाजपा की ओर से जी रामजी विषय को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की।मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान रही।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प, संगठन की भूमिका एवं जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्य अतिथि अनामिका पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित भारत की ओर अग्रसर है और कार्यकर्ताओं की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, आकाश राज, जिला कार्यसमिति सदस्य नवीन यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, जिला मंत्री कनकलता झा,सुधीर सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष चांदनी सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, पंचायती राज संयोजक ध्रुव दास, विधानसभा प्रभारी रजत सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक एवं सह-संयोजक उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

