बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने पर सीवान में जश्न

WhatsApp Channel Join Now
बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने पर सीवान में जश्न


सीवान, 15 अप्रैल (हि.स.)।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी का पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में सीवान शहर में भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

शहर के प्रमुख जेपी चौक पर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और इस ऐतिहासिक मौके का जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल बन गया था। चारों ओर खुशी और उत्साह की लहर साफ देखी जा रही थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और आम लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story