प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार 12 वर्ष लंबे समय तक पद पर बने रहने को लेकर गायत्री मंदिर में पूजा अर्चना
सुपौल, 10 जून (हि.स.)। भारत के इतिहास में लगातार लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन और उनके लम्बे अवधि तक बने रहने के लिए बुधवार को सुपौल गायत्री शक्तिपीठ में पूजा अर्चना किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव ने उनके लंबे दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि देश के सबसे लगातार प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का मौका नरेंद्र मोदी को प्राप्त हुआ है ।
कार्यक्रम में उपस्थित हुए पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष प्रधान उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, जिला महामंत्री कुणाल कुमार, जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी, रणधीर ठाकुर, जिला मंत्री महेश देव, अशोक शर्मा रंजू झा, जयंत मिश्रा, विमलेन्दू ठाकुर, रूबी जायसवाल, अभय कुमार, आशीष कुमार आशू और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

