आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 30 अक्टूबर (हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी बिहार के अध्यक्ष संजय सरावगी ने जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने इसे भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

संजय सरावगी ने अपने शोक संदेश में कहा कि आर. के. सिन्हा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं मर्माहत करने वाला है। उनका जाना न केवल भारतीय जनता पार्टी, बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के कार्यों के प्रति समर्पित रखा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आर. के. सिन्हा जी का स्नेह, अनुभव और मार्गदर्शन सदैव संगठन के कार्यकर्ताओं को मिलता रहा। संगठन के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व हमेशा स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में अनेक लोगों को प्रेरित किया और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सरावगी ने कहा कि उनके निधन से उत्पन्न शून्य की भरपाई करना कठिन है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769323 Articles

Share this story