नारी शक्ति केवल समाज की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त प्रेरणा भी: संजय सरावगी

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 13 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनने का बाद बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साकार रूप का वर्णन किया है। उन्होंने इस अधिनियम के जरिए सरकार की नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व देने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति केवल समाज की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त प्रेरणा भी है। “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” इसी संकल्प का साकार रूप है, जो महिलाओं को समान अधिकार और राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक के माध्यम से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में अधिक अवसर प्रदान करना, वास्तव में लोकतंत्र को और अधिक समावेशी, सशक्त और प्रगतिशील बनाने का कार्य करेगा। यह पहल न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए नए आयाम स्थापित करेगी।

संजय सरावगी ने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया। कांग्रेस इसे 30 वर्षों तक पारित नहीं कर पाई। यह प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति है कि महिलाओं को भी कानून बनाने में समान भागीदारी मिलनी चाहिए। इसलिए, 16 से 18 तारीख तक लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि सर्वसम्मति से यह संशोधन विधेयक पास हो।

इस सम्मेलन में प्रदानमंत्री के विचारों को सुनने के लिए बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में विशेष इंतजाम किए गए थे।

पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में वर्चुअल माध्यम से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनामिका पासवान, एमएलसी अनामिका सिंह, निवेदिता सिंह, प्रवक्ता प्रीति शेखर सहित कई महिला विधायक, एमएलसी, प्रदेश महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही और पीएम मोदी के सम्बोधन को सुना।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story