भामाशाह के आदर्श आज भी प्रासंगिक: संजय सरावगी

WhatsApp Channel Join Now
भामाशाह के आदर्श आज भी प्रासंगिक: संजय सरावगी


भामाशाह के आदर्श आज भी प्रासंगिक: संजय सरावगी


भामाशाह के आदर्श आज भी प्रासंगिक: संजय सरावगी


पटना, 26 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी बिहार भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ द्वारा आज दानवीर शूरवीर भामाशाह की जयंती के मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया। पटना स्थित बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित उपस्थित लोगों ने भामाशाह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके जीवन और उनके आदर्शों को याद किया।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भामाशाह ने अपनी पूरी संपत्ति राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर दी थी। उनका यह योगदान उस समय अत्यंत महत्वपूर्ण था और आज भी राष्ट्रभक्ति की सर्वोच्च मिसाल के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि शूरवीर भामाशाह का त्याग, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उनका अतुलनीय योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके आदर्शों पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने वर्तमान समय में भामाशाह के आदर्शों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज समाज को उनके विचारों और मूल्यों की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव के साथ करें।

उन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पंचायती राज प्रकोष्ठ की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हम आने वाली पीढ़ी को देश के महापुरुषों के बारे में बता सकते हैं।

इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू , लोजपा(आर) के राष्ट्रीय व्यापर प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशोक वर्मा, और उप महापौर रश्मि चंद्रवंशी सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन मुकेश नंदन प्रदेश संयोजक, पंचायती राज प्रकोष्ठ भाजपा ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी प्रिंस राज राजू, डॉ. मनीष सिंह, मंटू गुप्ता, हरे कृष्ण, अखलेश भी मौजूद रहे।

इससे पहले दानवीर शूरवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पटना स्थित भामाशाह पार्क (पुनाईचक पार्क) में उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद , दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद, विधायक लाल बाबू प्रसाद सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story