पीएम मोदी के बिहार आगमन के पहले भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
पीएम मोदी के बिहार आगमन के पहले भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान


पीएम मोदी के बिहार आगमन के पहले भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान


पीएम मोदी के बिहार आगमन के पहले भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान


पटना, 20 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूरे राज्य में तीन दिवसीय प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान शुरू किया है।

इसी क्रम में शुक्रवार को दीघा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पटना हाईकोर्ट मोड़ स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास सफाई अभियान चलाया गया। इसमें भाजपा के बिहार संगठन प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी , दीघा विधायक सह मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, विधायक जीवेश मिश्रा सहित कई विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

अभियान के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वयं सफाई गतिविधियों में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। पार्टी ने प्रधानमंत्री के बिहार आगमन के अवसर पर इस तीन दिवसीय अभियान का आयोजन किया है। इसके माध्यम से आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया जा रहा है।

भाजपा के बिहार संगठन प्रभारी हरीश द्विवेदी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अभियान में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन से पहले आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भाजपा के बिहार संगठन प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से देशभर में स्वच्छता के प्रति नई जागरूकता पैदा की है। भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भाजपा की ओर से यह अभियान पूरे बिहार में चलाया जा रहा है। इसके तहत राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छता गतिविधियों में न केवल हिस्सा ले रहे है बल्कि अभियान के माध्यम से लोगों को अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि 21 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार की धरती पर वैशाली आगमन हो रहा है। उनके आगमन के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में तीन दिवसीय प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से ही करनी चाहिए। जब प्रत्येक व्यक्ति अपने घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाएगा, तभी स्वच्छ समाज और स्वच्छ प्रदेश का निर्माण संभव होगा।

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि पूरा भारत स्वच्छ बने। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने प्रधानमंत्री के आगमन से पहले तीन दिवसीय प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। आज राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार संगठन प्रभारी हरीश द्विवेदी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में इस अभियान में भाग ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बिहार आगमन के अवसर पर प्रदेशभर में चलाया जा रहा तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने की प्रेरणा देने का प्रयास है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780316 Articles

Share this story