संगठन ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला : संजय सरावगी

WhatsApp Channel Join Now
संगठन ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला : संजय सरावगी


दरभंगा, 20 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत महात्मा गांधी महाविद्यालय, सुंदरपुर में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा दरभंगा नगर उत्तरी मंडल द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमेश झा ने की।

कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा शहरी विधायक संजय सरावगी ने भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक दक्षता और सेवा भाव का विकास होता है, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बनता है।

प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन के वैचारिक अधिष्ठान, इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार, कार्य पद्धति, सरकार की उपलब्धियों, सोशल मीडिया की भूमिका और बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्यंजय झा ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कहा कि भाजपा का मूल आधार केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि गहरे वैचारिक सिद्धांतों पर आधारित है। वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार ने संगठन के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा की भावना से ओत-प्रोत रहा है।

मिथिला क्षेत्र के प्रभारी राम सुमिरन सिंह ने कार्य विस्तार विषय पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी सेवा करना है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष पोद्दार ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उ

पस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story