बिसैप जवान ने कारबाइन से गोली मारकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now

डेहरी आन सोन, 24 जुलाई (हि.स.)।

रोहतास जिले करबंदिया थाना परिसर में पुलिस बैरक के छत पर बीएसएपी- एक का एक जवान ने अपने ही सिर में कार्रवाई गन से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार मृतक किशोर राणा था। उसका परिवार झारखण्ड के रांची के डोरंडा का रहने वाला है तथा पिछले कुछ दिनों से इसकी पोस्टिंग करबंदिया थाना में हुई थी। वह अपने थाना के बैरक के छत पर अपने ही करवाईंन हथियार से सर के दाहिने तरफ गोली मार ली।

गोली लगते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। वह गोरख कोटा का जवान था। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने बताया कि उसके सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने भी यह जानकारी दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा

Share this story