वीरपुर में एसएसबी की साइकिल रैली, ‘फिट इंडिया-हिट इंडिया’ के नारों से गूंजा इलाका

WhatsApp Channel Join Now
वीरपुर में एसएसबी की साइकिल रैली, ‘फिट इंडिया-हिट इंडिया’ के नारों से गूंजा इलाका


वीरपुर में एसएसबी की साइकिल रैली, ‘फिट इंडिया-हिट इंडिया’ के नारों से गूंजा इलाका


सुपौल, 24 मई (हि.स.)। जिले के वीरपुर में सशस्त्र सीमा बल की 45वीं वाहिनी द्वारा रविवार को फिट इंडिया अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली निकाली गई। रैली में अधिकारियों, जवानों, महिला कर्मियों और बाल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली की शुरुआत वाहिनी मुख्यालय वीरपुर से हुई और सीमा चौकी कटैया तक निकाली गई। इस दौरान जवानों ने “फिट इंडिया-हिट इंडिया”, “स्वस्थ शरीर-स्वस्थ राष्ट्र” और “साइकिल अपनाओ-स्वास्थ्य बढ़ाओ” जैसे नारों के जरिए लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट गौरव सिंह के निर्देशन एवं द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया। पूरे मार्ग में अनुशासन, ऊर्जा और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर उप कमांडेंट प्रवीण कुमार कौशिक, उप कमांडेंट हरजीत राव, सहायक कमांडेंट राहुल कुमार, डॉ. सूर्य प्रताप सिंह, निरीक्षक रिजवान अहमद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने की आदत न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story