वीरपुर में विधायक नीरज सिंह बबलू का जनता दरबार, जलजमाव से लेकर नामांकन तक की समस्याएं सुनीं

WhatsApp Channel Join Now
वीरपुर में विधायक नीरज सिंह बबलू का जनता दरबार, जलजमाव से लेकर नामांकन तक की समस्याएं सुनीं


वीरपुर में विधायक नीरज सिंह बबलू का जनता दरबार, जलजमाव से लेकर नामांकन तक की समस्याएं सुनीं


सुपौल, 24 मई (हि.स.)। जिले के वीरपुर पहुंचे पूर्व मंत्री सह छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह ने रविवार सुबह कोसी आईबी परिसर में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान आयोजित इस जनता दरबार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

जनता दरबार में वीरपुर स्थित राजकीय +2 उच्च विद्यालय में छात्रों का नामांकन नहीं होने का मामला प्रमुखता से उठा। इसके अलावा जमीन विवाद, बारिश के कारण वीरपुर नगर क्षेत्र में जलजमाव की गंभीर समस्या सहित कई स्थानीय मुद्दों को लोगों ने विधायक के सामने रखा।

मौके पर विधायक नीरज सिंह बबलू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दरबार के दौरान स्थानीय लोगों ने भी जलनिकासी व्यवस्था सुधारने और शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई। विधायक ने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों पर जल्द पहल की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story