52 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
52 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार


अररिया 21 सितम्बर(हि.स.)। अररिया एसपी जितेन्द्र कुमार की ओर से मादक पदार्थों के खिलाफ जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बरहौली से भटनिया जाने वाली मुख्य सड़क में पुल के पास कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार को 52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

मामले में पुलिस ने जोकीहाट थाना क्षेत्र के भेलागंज, हरदार वार्ड संख्या दो के रहने वाले तस्कर 25 वर्षीय मो.शाहनवाज पिता मो.नैयर को गिरफ्तार किया गिरफ्तार मो.शाहनवाज का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।जोकीहाट थाना क्षेत्र में दो के साथ किशनगंज में मद्य निषेध अधिनियम के तहत तीन मामला दर्ज है और कई बार जेल जा चुका है।

सोमवार को सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पलासी थाना क्षेत्र के बरहौली से भटनिया जाने वाली मुख्य सड़क में पुल के पास स्मैक की डिलीवरी होने वाला है।सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम एसपी के द्वारा गठित की गई।

सूचना के सत्यापन को लेकर जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पाया कि एक व्यक्ति छिपकर इंतजार कर रहा है इसी क्रम में बजाज पल्सर बाइक संख्या बीआर 38एएफ 7906 से एक युवक आया और पुलिस को देखकर गाड़ी को मोड़कर भागने की कोशिश की,लेकिन पुलिस ने बाइक सवार को धर दबोचा और जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पेंट के बाएं जेब से एक सफेद रंग के डिब्बा में 52 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।पुलिस ने बाइक सहित तस्कर के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है।

छापेमारी दल में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार,एसआई मिथुन कुमार शर्मा,सिपाही रौशन कुमार,कन्हैया कुमार,अमित कुमार के साथ सशस्त्र बल के जवान के बिहार होमगार्ड के जवान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story