मुख्यमंत्री सम्राट से मिले बिहपुर विधायक, दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सम्राट से मिले बिहपुर विधायक, दी बधाई


भागलपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। बिहपुर विस विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ईं शैलेंद्र ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात किया।

इस दौरान विधायक ने सीएम को बुके भेंटकर बधाई प्रेषित किया। इस दौरान विधायक ने राज्यके समग्र विकास और बिहपुर विस क्षेत्र के सर्वांगीण उन्नयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी किया। ईं.शैलेंद्र ने सीएम के साथ विकास की गति को और सशक्त बनाने, जनसुविधाओं के विस्तार तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने पर विचार-विमर्श किया।

मौके पर पटना में पार्टी नेता उत्तम कुमार और कल्याण झा आदि की उपस्थिति थी। इधर नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो.गौतम ने बताया कि विधायक ईं.शैलेंद्र लखनऊ में आयोजित भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 अंतर्गत जोनल वक्ता कार्यशाला (उत्तर-पूर्व जोन उत्तरप्रदेश,बिहार,उत्तराखंड) के सत्रों में शामिल होकर बुधवार की रात पटना लौटे।

यह प्रशिक्षण महाभियान पार्टी की उस सशक्त संगठनात्मक परंपरा का हिस्सा है। जिसमें कार्यकर्ताओं के वैचारिक, बौद्धिक एवं नेतृत्व कौशल को निरंतर निखारा जाता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के सिद्धांतों पर आधारित यह प्रशिक्षण, कार्यकर्ताओं को जनसेवा, राष्ट्रनिर्माण व संगठन के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित करता है।

इस कार्यशाला के माध्यम से संवाद कौशल, जनसंपर्क, संगठन विस्तार एवं प्रभावी कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जो आने वाले समय में जनहित के कार्यों को और सशक्त बनाने में सहायक होगा। वहीं विधायक ने कहा कि संगठन ही शक्ति है। इसी विश्वास के साथ निरंतर सीखने और आगे बढ़ने का यह क्रम जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story