भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले बिहपुर विधायक
भागलपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ईं शैलेंद्र ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की।
नवगछिया पुलिस जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रो गौतम ने बताया कि इस दौरान हालिया चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल एवं तमिलनाडु में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित किया। इस दौरान उनसे दिशा निर्देश भी प्राप्त किया, विधायक श्री शैलेंद्र ने दावा किया कि हालिया चुनावों में पार्टी के प्रति दिखे अपार जन समर्थन को देखते हुए पार्टी के शानदार चुनाव परिणाम पर जनता ने मतदान में अपने वोट से मुहर लगा दिया है। कमल खिलेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

