बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना


बक्सर, 04 अप्रैल (हि.स.)। बक्सर जिले के ब्रह्मपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने भगवान बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के दर्शन कर प्रदेशवासियों के कल्याण, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह पावन धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आते हैं। उन्होंने बिहार की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों का संरक्षण और विकास सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही विधायक राहुल सिंह के साथ डुमरांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार ओझा

Share this story