बिहार में मौसम अलर्ट: गरज-चमक, तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना

WhatsApp Channel Join Now
बिहार में मौसम अलर्ट: गरज-चमक, तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना


पटना, 06 अप्रैल (हि.स.)। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त हवाओं के संयुक्त प्रभाव से बिहार एवं आसपास के क्षेत्रों में अनुकूल मौसमी परिस्थितियाँ बन रही हैं। इसके साथ ही सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण के कारण वायुमंडल में पर्याप्त अस्थिरता उत्पन्न हो गई है।

राज्य में अगले 3 से 4 दिनों तक अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा, वज्रपात (आकाशीय बिजली) की संभावना है। साथ ही 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ चलेंगी। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि विशेष रूप से 08 अप्रैल 2026 और 09 अप्रैल 2026 को मौसम अधिक तीव्र रहने की संभावना

मौसम विभाग ने आम नागरिकों से खराब मौसम में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने, खुले मैदान, खेत या जलाशयों के पास जाने से बचने की सलाह दी है।

साथ ही किसानों को तैयार फसलों की शीघ्र कटाई कर सुरक्षित भंडारण करने, खेतों में रखी फसल को ढककर या सुरक्षित स्थान पर रखने और संभावित वर्षा एवं ओलावृष्टि से नुकसान कम करने के लिए पूर्व तैयारी करने की सलाह दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story