(बिहार विधानमंडल) भाजपा विधायक लखिन्द्र पासवान दो दिन के लिए ससपेंड



पटना, 14 मार्च (हि.स.)।बिहार विधानसभा में मंगलवार को भाजपा सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा विधायक लखिन्द्र पासवान ने गुस्से में माइक को तोड़ डाला। जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरु होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक लखिन्द्र पासवान को दो दिन के लिए ससपेंड कर दिया गया।

प्रश्नकाल के दौरान आज विधानसभा में विपक्ष में बैठे हुए लोगों द्वारा यह आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे हुए लोगों द्वारा गाली दी गई। इतना ही नहीं प्रश्न कर रहे भाजपा विधायक लखिन्द्र पासवान को जब कम समय दिया गया तो उन्होंने सदन के अंदर माइक तोड़ दिया। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गए।

इस दौरान मामला काफी बढ़ गया और स्थिति इतनी खराब हो गई कि सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायक लखिन्द्र पासवान को दो दिनों के लिए सस्सपेंड कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story