बिहार विधान परिषद चुनाव: धनबल-बाहुबल पर कार्यकर्ता बल की हुई जीत, सुशासन पर जनता ने जताया भरोसा - राकेश कुमार ओझा

WhatsApp Channel Join Now
बिहार विधान परिषद चुनाव: धनबल-बाहुबल पर कार्यकर्ता बल की हुई जीत, सुशासन पर जनता ने जताया भरोसा - राकेश कुमार ओझा


भागलपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की शानदार जीत पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार ओझा ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

उन्होंने सभी नवनिर्वाचित और विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। प्रेस को जारी बयान में श्री ओझा ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में एनडीए की यह ऐतिहासिक सफलता निशांत कुमार और सम्राट चौधरी की जोड़ी के प्रति जनता के अटूट विश्वास तथा एनडीए की मजबूत एकजुटता का प्रत्यक्ष परिणाम है।

इस चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि बिहार की प्रबुद्ध जनता विकास, सुशासन और सशक्त नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ी है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से श्री नीरज कुमार की लगातार चौथी बार हुई शानदार जीत पर विशेष रूप से प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत धनबल और बाहुबल के खिलाफ समर्पित कार्यकर्ता बल एवं मजबूत नेतृत्व बल की विजय है। नीरज कुमार ने अपने अनवरत संघर्ष, निस्वार्थ जनसेवा और लंबे राजनीतिक अनुभव के दम पर स्नातक मतदाताओं के बीच अपनी लोकप्रियता को एक बार फिर साबित किया है।

ओझा ने आगे कहा कि एनडीए समर्थित प्रत्याशियों की यह जीत जमीन पर दिन-रात काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम, संगठन की जमीनी मजबूती और शीर्ष नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी विजयी उम्मीदवार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए बिहार के विकास और प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768210 Articles

Share this story