गांधी के विचार ही देश की एकता और सामाजिक सद्भाव की सबसे बड़ी ताकत:नीतीश कुमार

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, त्याग और सद्भाव के विचार आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बापू ने अपने जीवन और संघर्ष के माध्यम से देश को एकता, भाईचारे, शांति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

नीतीश कुमार जी ने कहा कि गांधी जी के विचार केवल इतिहास की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी मार्गदर्शक हैं। आज जरूरत है कि हम बापू के आदर्शों को अपने जीवन और सार्वजनिक आचरण में उतारें तथा उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने की राजनीति ही देश को मजबूत करती है। भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता मजबूत होगी तो लोकतांत्रिक व्यवस्था और विकास की बुनियाद भी मजबूत होगी। हमें गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

बापू के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सामाजिक एकता और सद्भाव की मजबूती से बिहार और देश विकास, शांति एवं प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढे़गा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story