छपरा में बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा अधिनायक लिपिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा अधिनायक लिपिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न


सारण, 10 जून (हि.स.)। बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक के पद पर लिखित प्रतियोगिता परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे।

इस दौरान जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने खुद विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की सुविधाओं और भीड़ नियंत्रण का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती रही। इसके अलावा, परीक्षा में किसी भी तरह के फर्जीवाड़े या अफवाह को रोकने के लिए जिले के साइबर कैफे, फोटोकॉपी दुकानों और कोचिंग संस्थानों पर विशेष छापामारी अभियान भी चलाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story