रामलीला मैदान की रैली ने इतिहास रचा, सत्ता की कुंभकर्णी नींद तोड़ी : नदीम अंसारी

WhatsApp Channel Join Now
रामलीला मैदान की रैली ने इतिहास रचा, सत्ता की कुंभकर्णी नींद तोड़ी : नदीम अंसारी


पटना, 02 नवंबर (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता नदीम अंसारी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक महारैली को लोकतंत्र बचाने की निर्णायक लड़ाई बताते हुए कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब सत्ता के लिए स्पष्ट चेतावनी है कि अब देश में वोट चोरी बर्दाश्त नहीं होगी।

नदीम अंसारी ने कहा कि जनता ने अपने अभूतपूर्व उत्साह से साबित कर दिया है कि वह लोकतंत्र और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर चुकी है।

कनॉट प्लेस और मिंटो रोड से नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान तक निकले विशाल जनसमूह ने सत्ता की कुंभकर्णी नींद तोड़ दी है।

उन्होंने देशभर से आए नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रैली लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के संघर्ष में जनभागीदारी का ऐतिहासिक उदाहरण है।

नदीम अंसारी ने राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक निष्पक्ष चुनाव, लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पूरी नहीं होती। यह लड़ाई न्याय और लोकतंत्र की बहाली तक अनवरत जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770871 Articles

Share this story