16 अगस्त को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा बिहार एथलेटिक्स टीम का चयन, सारण के खिलाड़ी लेंगे भाग

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 06 अगस्त (हि.स.)। 21वीं यूथ नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 आगामी 1 से 3 सितंबर तक लुधियाना पंजाब में आयोजित होगी।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन ट्रायल 16 अगस्त 2026 को पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कंकड़बाग में प्रातः 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।

सारण एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के निर्देशानुसार सारण जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी भी इस चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के बीच होना अनिवार्य है।

खिलाड़ियों के पास भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा जारी यूडीआई होना आवश्यक है। खिलाड़ियों का अंतिम चयन एथलेटिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के कट-ऑफ स्टैंडर्ड्स के आधार पर होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story