बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दाैरान नीतीश-तेजस्वी में हुई नोक-झोंक

WhatsApp Channel Join Now
बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दाैरान नीतीश-तेजस्वी में हुई नोक-झोंक


पटना, 05 फरवरी (हि.स.)। बिहार विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान गुरुवार को बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया। उनके बोलने के दौरान विपक्ष के बार बार के टोका टोकी पर नीतीश ने तेजस्वी यादव को कहा, अरे तुम बच्चा है। तुम्हारा बाप मेरे समय का ना है। बैठो बैठो। अरे उसकी शादी भी बाद में हुआ था। चलो बैठो हल्ला मत करो।

मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसको हम ही ने मौका दिया था। उस समय इधर-उधर नहीं करता था, लेकिन पैसा कमाने लगा। 2024 और 2025 के बजट में बिहार के लिए की गई घोषणा का मुख्यमंत्री ने जिक्र किया और कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का हम नमन करते हैं। तेजस्वी यादव के टोका-टोकी करने पर नीतीश कुमार ने कहा तुम अभी बच्चा हो, तुम्हारा बाप मेरे साथ काम करता था।

नीतीश कुमार ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम लोग काम कर रहे हैं तो सबका फायदा होगा, आप लोग का फायदा नहीं होगा क्या? मुख्यमंत्री ने धन्यवाद प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कराने का अनुरोध किया। राज्यपाल के अभिभाषण का धन्यवाद प्रस्ताव विधानसभा से पास हो गया है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Share this story