ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष का फारबिसगंज में ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत
अररिया 26 सितम्बर(हि.स.)। ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी संजय कुमार झा और प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन झा शनिवार को फारबिसगंज पहुंचे।जहां ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने दोनों का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी संजय कुमार झा और प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन झा पूर्णिया जाने के क्रम में फारबिसगंज में कोशी पब्लिक स्कूल पहुंचे थे।मौके पर प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष से संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की और संगठन में अधिक से अधिक संख्या में ब्राह्मण समाज को जोड़ने और समाजिक उत्थान में भागीदारी करने के साथ समाज को जागृत करने पर बल दिया।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से समाज के नवनिर्माण के साथ कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलन्द करता रहा है।समाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत होने के बावजूद सियासी दलों ने इस समाज को हाशिए पर ढकेलने का काम किया है,जिसको लेकर समाज ने अपनी भागीदारी के अनुरूप समाज को हरेक क्षेत्र में प्रतिष्ठापित करने को लेकर काम कर रही है।जिसमें सभी का सकारात्मक सहयोग जरूरी है।
मौके पर जिलाध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर,अंजनी मिश्रा,विभाष कुमार झा,बीरेन्द्र आनंद, मंजीत मिश्रा आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

