बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के नए प्रबंध निदेशक नवीन कुमार ने ग्रहण किया पदभार

WhatsApp Channel Join Now
बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के नए प्रबंध निदेशक नवीन कुमार ने ग्रहण किया पदभार


पटना, 11 सितंबर (हि.स.)। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के प्रबंध निदेशक के रूप में नवीन कुमार,, भा.प्र.से., ने पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर विभाग के वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

पदभार ग्रहण के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी दी गई।

नवीन कुमार ने कार्यों के प्रभावी, समन्वित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अधिकारियों एवं कर्मियों से पूर्ण प्रतिबद्धता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story