भोजपुरी फिल्म स्टार एवं समाजसेवी रामकुमार भगत भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान से सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
भोजपुरी फिल्म स्टार एवं समाजसेवी रामकुमार भगत भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान से सम्मानित


अररिया, 23 नवम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पं. रामदेनी तिवारी द्विजदेनी मंच के कार्यालय में आयोजित एक समारोह में भोजपुरी फिल्म स्टार एवं समाजसेवी रामकुमार भगत को भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।उन्हें माला पहनाकर, अंगवस्त्र तथा धार्मिक पुस्तकें प्रदान कर भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान मंच के अध्यक्ष हेमंत यादव, संस्थापक बिनोद कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर,मनोज तिवारी, तथा सतीश कुमार उपाध्याय के हाथों प्रदान किया गया।

मौके पर बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने कहा कि भिखारी ठाकुर भोजपुरी भाषा के महान कवि, नाटककार, गीतकार, तथा लोक कलाकार थे। उनका जन्म 18 दिसंबर 1887 को बिहार के छपरा कुतुबपुर दियारा गांव में हुआ था। उन्हें भोजपुरी का शेक्सपीयर कहा जाता है। उनकी बिदेसिया , बेटी बेचवा, गव्वर घी चोर आदि प्रसिद्ध रचनाएं हैं।

बिनोद कुमार तिवारी ने कहा कि राम कुमार भगत का जन्म फारबिसगंज में ही 1960 को हुआ। ये बचपन से ही फिल्म कलाकार बनना चाहते थे। इन्होंने दर्जनों फिल्मों में अभिनय किया है जिनमें कर्मा,राम जयसन भईया हमार,दगाबाज बलमा, चुटकी भर सिंदूर,घर आंगन तथा प्यार भइल हिंदुस्तान से प्रमुख हैं।

मौके पर मनीष राज तिवारी, शिवशंकर तिवारी, अमृत राज ठाकुर, अमरेश कुमार मिश्र, साकेत आदि भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story