नालंदा जिले में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग

WhatsApp Channel Join Now

नालंदा, बिहारशरीफ 05 फ़रवरी (हि.स.)।नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र अंतर्गत हुडरहिया गांव में गुरुवार को आपसी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग की गई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि हुडरहिया गांव निवासी रमेश कुमार एवं अनीष कुमार के बीच कहासुनी हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रास्ते में खड़े अनीष कुमार को हटने के लिए कहने पर विवाद शुरू हुआ इसी बात पर दोनों उग्र हो गया। इसी दौरान अनीष कुमार ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी हालांकि, फायरिंग की घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना पर सदर डीएसपी-2 संजय जयसवाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी ने बताया कि फायरिंग के बाद आरोपी अनीष कुमार मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है।पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त कर औपचारिक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story