अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में भरगामा और घूरना के थानाध्यक्ष निलंबित

WhatsApp Channel Join Now
अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में भरगामा और घूरना के थानाध्यक्ष निलंबित


अनुशासनहीनता और लापरवाही के आरोप में भरगामा और घूरना के थानाध्यक्ष निलंबित


अररिया 09 अक्टूबर(हि.स.)।

अररिया एसपी जितेंद्र कुमार की अनुशंसा पर पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद कुमार ने पुलिसिंग में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में दो थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया है। भरगामा और घूरना थानाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

भरगामा थाना क्षेत्र में पांच सौ मीटर दूर अवैध पटाखा निर्माण और सप्लाई का कारोबार चल रहा था। हाल ही में हुए एक विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। जांच में थानाध्यक्ष राजेश कुमार की लापरवाही सामने आई, जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की आईजी से अनुशंसा की।

वहीं, घूरना थानाध्यक्ष पर अनुशासनहीनता का आरोप है। एक वायरल ऑडियो में उन पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल की बात सामने आई है। जांच पूरी होने तक उन्हें पुलिस केंद्र भेजा गया है।

एसपी जितेंद्र कुमार ने साफ किया कि लापरवाही, भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मामलों में जिम्मेदारी तय की जाएगी। दोनों थानों में जल्द नए थानेदार तैनात किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story