ऑपरेशन मुस्कान के तहत 41 लोगों को मिला मोबाइल

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन मुस्कान के तहत 41 लोगों को मिला मोबाइल


भागलपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। भागलपुर पुलिस ने एक बार फिर अपने ऑपरेशन मुस्कान के जरिए मिसाल पेश की है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 41 मोबाइल धारकों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे।

बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की मेहनत ने यह संभव कर दिखाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार तकनीकी सेल और लगातार अभियान चलाकर इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया है। ऑपरेशन मुस्कान के जरिए भागलपुर पुलिस न सिर्फ लोगों की खोई संपत्ति लौटा रही है बल्कि जनता के बीच भरोसा भी मजबूत कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story