आदर्श मवि के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को मिला “बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड”
सुपौल, 29 अगस्त (हि.स.)। पटना में आयोजित 26वें बिहार अवॉर्ड समारोह 2026 में छातापुर प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय बलुआ बाजार के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को “बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान खेलों के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयास, समर्पण तथा दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
समारोह 27 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ। प्रमाणपत्र पर आयोजक सचिव संतोष कुमार सिन्हा, चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष समीर कुमार महासेठ के हस्ताक्षर अंकित हैं।
यह सम्मान राजेश कुमार के लिए शिक्षा, खेल और दिव्यांगजनों के प्रति उनके योगदान की सराहना के रूप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उधर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को यह सम्मान प्राप्त होने के बाद उनके विद्यालय सहित प्रखंड के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है ।
बधाई देने वालों में शिक्षक गुणानंद सिंह, ललिता मंडल, पूनम कुमारी, भारती गौतम, विजय कुमार, ललन कुमार , बिनोद साह ,देवनारायण मंडल, कृति कुमारी, अभय कुमार , इंद्रदेव कुमार, सतीश झा ,अर्चना भारती , रचना भारती सहित अन्य शिक्षक शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

