जिला कराटे एसोसिएशन का एकदिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन
अररिया 28 जुलाई(हि.स.)। फारबिसगंज के थाना मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला कराटे एसोसिएशन का एकदिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन हुआ।परीक्षा का आयोजन बिहार स्टेट चीफ ऑफ टीएमएए-एसकेएआई एवं सह सचिव जिला कराटे एसोसिएशन के रेन्शी शमसाद अंसारी के नेतृत्व में हुआ,जिसमें कुल 45 छात्र एवं छात्राओं ने कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में भाग लिया तथा उत्तम प्रदर्शन कर बेल्ट परीक्षा में सफलता हासिल किया।
परीक्षा में आर्यन,शायन,नन्दी,हेमलता कुमारी,स्वीटी कुमारी,नैना कुमारी,शुभ प्रिया,प्रिंस कुमार, ऋतिक स्वर्ण,सूरज कुमार, शाहिल अंसारी,प्रियांशु कुमार,नौमान दानिश,शिल्पी रॉय,भूपेश कुमार आदि ने भाग लिया।वहीं प्रशिक्षक के रुप में ब्लैक बेल्ट होल्डर सेंसई मेराज अंसारी और नूर हसन के द्वारा सभी बच्चों को शारीरिक और मानसिक मजबूती को जांच की गई।परीक्षा के पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अगले बेल्ट में प्रमोशन दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

