मामूली विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now
मामूली विवाद में मारपीट, युवक गंभीर रूप से घायल


भागलपुर, 22 जून (हि.स.)। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपानगर स्थित चमर टोली लाइन में सोमवार को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हैं।

घायल तौसीफ अंसारी ने आरोप लगाया है कि वह अपनी बहन से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले शाहिद मिस्त्री उर्फ रहमान गाली-गलौज कर रहे थे। तौसीफ के अनुसार जब उसने उन्हें शांत रहने और शोर-शराबा नहीं करने की बात कही तो विवाद बढ़ गया। तौसीफ का आरोप है कि इसके बाद शाहिद मिस्त्री, रहमान, छोटू और राजा समेत परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उसकी आंख में मिर्ची का गुंडी (पाउडर) डाल दिया, जिससे वह कुछ समझ नहीं सका। इसके बाद लाठी, पाइप और अन्य सामान से उसकी जमकर पिटाई की गई। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। तौसीफ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story